IPL 2025 में PSL छोड़कर पहुंचे 3 बड़े खिलाड़ी, कुशल मेंडिस भी लिस्ट में

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण दोनों देशों की बड़ी क्रिकेट लीग्स – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) – को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। लेकिन अब 17 मई से एक बार फिर क्रिकेट फैंस को दोनों टूर्नामेंट्स का मजा मिलने वाला है। इस बीच एक दिलचस्प मोड़ यह आया है कि PSL में खेल रहे कुछ खिलाड़ी अब IPL की ओर रुख कर चुके हैं।

PSL छोड़ IPL में शिफ्ट हुए तीन खिलाड़ी

दोनों टूर्नामेंट्स की टक्कर के बीच Pakistan Super League (PSL) को झटका देते हुए तीन खिलाड़ी IPL 2025 का हिस्सा बनने भारत पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे पहले नाम आता है मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) का, जो चोटिल ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की जगह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलेंगे। मिशेल ओवेन PSL में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते थे, जहां उन्होंने आठ पारियों में 192.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 102 रन बनाए। IPL मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले ओवेन को आखिरकार आईपीएल खेलने का मौका मिल ही गया।

श्रीलंका के स्टार कुशल मेंडिस की एंट्री

PSL छोड़कर IPL जॉइन करने वालों में Kusal Mendis का नाम भी काफी चर्चा में है। मेंडिस ने PSL में क्वेटा ग्लेडियेटर्स (Quetta Gladiators) के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 168 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की। अब मेंडिस IPL में गुजरात टाइटंस के लिए जॉस बटलर की जगह खेलते नजर आएंगे। उनके पास भारत की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

काइल जैमीसन पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे

तीसरे खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के Kyle Jamieson, जिन्हें पंजाब किंग्स ने इंजर्ड लॉकी फर्ग्यूसन की जगह 2 करोड़ रुपये में साइन किया है। PSL में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन IPL में उनका रोल अहम रहने वाला है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी अब जैमीसन के कंधों पर होगी।

IPL 2025 फिर से शुरू

भारत-पाक तनाव के चलते 8 मई को IPL 2025 को रोक दिया गया था, जब धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला खेला जा रहा था। स्थिति सामान्य होते ही BCCI ने 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने का फैसला किया। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। वहीं PSL का फाइनल 25 मई को होगा।

और पढ़े:- इंग्लैंड दौरे के लिए India A टीम घोषित: Abhimanyu Easwaran कप्तान, शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे टेस्ट में होंगे शामिल

Scroll to Top