आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस को इन खिलाड़ियों को न खरीद पाने का होगा अफ़सोस

2024 सीज़न में एक बार फिर प्लेऑफ़ से चूकने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की नज़र आईपीएल 2025 में बेहतर प्रदर्शन पर होगी। पांच बार की चैंपियन टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही और आगामी सीज़न में स्थिति बदलने के लिए बेताब होगी।

2020 में पांचवां खिताब जीतने के बाद से वे फाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने अपना कप्तान भी बदल दिया था, लेकिन इससे उनकी किस्मत नहीं बदली और वे पूरे आईपीएल 2024 में संघर्ष करते रहे। आगामी सीजन के लिए मुंबई ने मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों को साइन किया है।

नीलामी से पहले, वे अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने में भी कामयाब रहे थे। मुंबई अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी, लेकिन उन्हें कई ऐसे खिलाड़ियों की ज़रूरत महसूस हो सकती है जिन्हें वे नीलामी में साइन करने में विफल रहे थे। इसलिए यहाँ हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों पर नज़र डाल रहे हैं।

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को इन खिलाड़ियों को न खरीद पाने का होगा अफ़सोस

क्विंटन डी कॉक:

ईशान किशन को रिलीज़ करने के बाद, मुंबई को रोहित शर्मा के लिए एक ओपनिंग पार्टनर की ज़रूरत थी और उन्होंने अपने पूर्व खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक के ऊपर बोली भी लगायी। मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ी के लिए दूसरी बोली लगाई लेकिन अंततः दौड़ से बाहर हो गई।

वे 3.40 करोड़ रुपये तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने क्विंटन डी कॉक के लिए बोली ज़रूर लगाई, लेकिन उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाडी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

डी कॉक इस समय दुनिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें आईपीएल में भी काफी अनुभव है। उन्होंने पहले भी मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल जीता है। पिछले सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 250 रन बनाए थे।

और पढ़े:- IND vs AUS हेड टू हेड रिकॉर्ड्स- 5वां टेस्ट, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024-25

ईशान किशन:

डी कॉक को न खरीदने के बाद मुंबई ने अपने पूर्व खिलाड़ी ईशान किशन को खरीदना चाहा। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए पहली बोली लगाई, लेकिन जल्द ही पीछे हट गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम स्क्वाड में जोड़ लिया।

किशन 2018 से मुंबई के लिए खेल रहे हैं और इस टीम में रहते हुए ही दो आईपीएल खिताब भी जीते हैं। पिछले सीज़न में, उन्होंने 14 मैच खेले और 320 रन बनाए।

जोफ्रा आर्चर:

मुंबई ने जोफ्रा आर्चर के लिए भी बोली लगाई, लेकिन उन्हें भी खरीद नहीं पाई। जसप्रीत बुमराह-जोफ्रा आर्चर की साझेदारी पांच बार की चैंपियन के लिए शानदार रहती पर ऐसा हो नहीं पाया।

उन्होंने इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को खरीदने के लिए बड़ी बोली भी लगाई, लेकिन आखिरकार वे रेस हार गए। आर्चर के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की आखिरी बोली 12.25 करोड़ रुपये थी। अंत में, जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम:

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

और पढ़े:- रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की संभावना, अजीत अगरकर कठिन चर्चा के लिए तैयार?

Scroll to Top